जर्मन बुंदसलीगा शतरंज : 12 बाज़ियों के बाद मिली अर्जुन को जीत

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 09:45 PM

arjun erigaisi ends winless streak in german chess bundesliga round 6

आज खेले गए छठे राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी जो अभी अभी टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में एक बेहद बुरे दौर से गुज़रे है जीत दर्ज करते हुए वापसी की है । अर्जुन नें आज अपनी टीम एसवी डेगड्रॉफ़ की और से खेलते हुए एसके किर्कवाइये टीम से खेल रहे क्रोशिया...

बर्लिन , जर्मनी ( निकलेश जैन ) दुनिया की सबसे मज़बूत और प्रतिष्ठित टीम शतरंज लीगों में से एक जर्मन बुंदसलीगा शतरंज में आज छठा राउंड खेला गया जिसमें भारत के कई खिलाड़ियों नें यूरोप के विभिन्न क्लब से इसमें भाग लिया . क्लासिकल शतरंज फॉर्मेट में खेले जाने वाली इस लीग में 16 टीमें भाग लेती हैं और पूरा टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन सिस्टम पर खेला जाता है, जिसमें हर टीम बाकी सभी टीमों से एक बार मुकाबला करती है। आमतौर पर इसके राउंड सप्ताहांत में आयोजित की जाती है, इसलिए राउंड्स के बीच 1–2 हफ्तों का अंतर देखा जाता है। अभी छठा राउंड पूरा हो चुका है, जबकि सातवां राउंड लगभग दो हफ्ते बाद खेला जाएगा। पूरे सीज़न के अंत में सबसे अधिक मैच अंक हासिल करने वाली टीम चैंपियन बनती है. 

आज खेले गए छठे राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी जो अभी अभी टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में एक बेहद बुरे दौर से गुज़रे है जीत दर्ज करते हुए वापसी की है । अर्जुन नें आज अपनी टीम एसवी डेगड्रॉफ़ की और से खेलते हुए एसके किर्कवाइये टीम से खेल रहे क्रोशिया के इवान सारिक को पराजित किया . टाटा स्टील मास्टर्स में प्रज्ञानन्दा को मात देने के बाद अर्जुन को 12 क्लासिकल मुकाबलों के बाद जीत का स्वाद मिला . वही अन्य भारतीय खिलाड़ियों में निहाल सरीन नें जर्मनी के मैरियस फॉर्म को तो दीप्त्यान घोष नें क्रोशिया के अंटे ब्रैक को मात दी . जबकि एसएल नारायणन नें सर्बिया के अलेक्जेंडआर प्रेडके से और अरविंद चितम्बरम नें ग्रीस के एंटोनियोज़ पावलीदिस से ड्रा खेला . 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!