Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 01:47 PM
राष्ट्रीय खेलों के सभी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का प्रसारण पहली बार आधिकारिक खेल की वेबसाइट ...
तिरूवनंतपुरम: राष्ट्रीय खेलों के सभी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का प्रसारण पहली बार आधिकारिक खेल की वेबसाइट पर किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान ,विज्ञान केन्द्र इस सेवा को शुरू करेगा जिसमें दूरदर्शन स्पोटर्स चैनल से आडियो-वीडियो को राष्ट्रीय खेलों की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित किया जाएगा। यह प्रसारण 14 फरवरी तक खेलों के खत्म होने तक किया जाएगा।
इसके अलावा राष्ट्रीय खेल संयोजन समिति (एनजीओसी) के सचिव जैकब पून्नूसे ने बताया कि कठिन आर्थिक हालात के कारण खेलों में वांलटियरों की संख्या को भी घटा दिया गया है।