Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 06:57 PM
भारत के सुधाकर जयंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित वल्र्ड मास्टर्स वेटलिङ्क्षफ्टग चैंपियनशिप में शनिवार को 62 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल सुधाकर ने 50...
नई दिल्ली: भारत के सुधाकर जयंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित वल्र्ड मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शनिवार को 62 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल सुधाकर ने 50 वर्ष आयु वर्ग में 62 किलोग्राम वजन वर्ग में स्नैच में 79 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 98 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
सुधाकर ने ऑस्ट्रेलिया में छठी बार स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 2013 और 2017 में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अप्रैल में 62 किलोग्राम वजन वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता था। तब उन्होंने स्नैच में 88 और कुल 193 किलोग्राम वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।