भाजपा और इनेलो के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हुए

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 10:34 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) भाजपा और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के हरियाणा के तीन नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) भाजपा और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के हरियाणा के तीन नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में इन नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

राज्य के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पवन बेनीवाल, हिसार से भाजपा नेता एवं उद्यमी अशोक गोयल मंगालीवाला, पूर्व सांसद तारा सिंह के पुत्र और इनेलो नेता कंवलजीत सिंह उर्फ़ प्रिंस पार्टी में शामिल हुए।
कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘आज प्रदेश सरकार में शामिल लोगों की हिम्मत नहीं है कि वह जनता के बीच जा सकें। आज हर वर्ग की पसंद कांग्रेस पार्टी है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में जब भी चुनाव होंगे कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। सरकार आए दिन किसान विरोधी फैसले ले रही है। किसान पिछले नौ महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मगर यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है।’’
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज भी प्रदेश के कई कद्दावर नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!