दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Edited By Updated: 29 Jan, 2022 08:34 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम साढ़े पांच बजे हवा में नमी 43 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में मंगलवार को नौ साल में जनवरी का सबसे ठंडा का दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले तीन जनवरी 2013 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में इस जनवरी में भी 82.2 मिमी बारिश हुई, जो 122 वर्ष में जनवरी के महीने में सबसे अधिक वर्षा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!