नवरात्रि के उपवास में बनाकर खाएं राजगिरा की टेस्टी पूड़ी (pics)

Edited By ,Updated: 11 Apr, 2016 12:06 PM

tasty fried bread of rajagira

नवरात्र में व्रत रखा है तो पेट भरने के लिए अाप कुछ न कुछ तो बना कर खाएगें ही। फिर क्यों न व्रत में राजगिरा की टेस्टी पूड़ी बना कर खाई जाए। इसे खाने से...

नवरात्र में व्रत रखा है तो पेट भरने के लिए अाप कुछ न कुछ तो बना कर खाएगें ही। फिर क्यों न व्रत में राजगिरा की टेस्टी पूड़ी बना कर खाई जाए। इसे खाने से आपका पेट भी भर जाएगा। आप इसे व्रत वाले आलू या कढ़ी के साथ भी खा सकते हैं। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में...

 

राजगिरा की टेस्टी पूड़ी बनाने की सामग्री :- 

 

- राजगिरा का आटा 2 कप 

 

- आलू  1 बड़ा 

 

- सेंधा नमक जरुरत अनुसार 

 

- पानी जरुरत अनुसार 

 

- राजगिरा का आटा थोड़ा सा 

 

बनाने की विधि :- 

 

1. सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा करें और छील कर मसल लें।

 

2. फिर इसमें राजगिरा का आटा और नमक मिलाएं।

 

3. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पूरी बनाने के लिए अाटा गूथ लें।

 

4. आटा गूथ लेने के बाद इसे 15 मिनट के लिए किसी कपड़े से ढंक कर रखे दें।

 

5. अब आटे से लोइयां तोड़ कर उसकी पूड़ी बनाएं।

 

6. पूड़ी बनाने के बाद एक बर्तन में तेल गरम कर लें अौर उसमें यह पूड़ी तलें।

 

7. तलने के बाद इसे एक पलेट में निकाल कर रख लें अौर बाकी अाटे की भी इसी तरह से पूरीयां बना लें।


8. अब तैयार हुई राजगिरा की पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ सबको सर्व कर दें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!