व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स को मार्च 2013 में समाप्त तिमाही के दौरान 132.8 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 18.7 फीसदी कम है।
भारतीय दोपहिया बाजार में जापानी कंपनी होंडा की बढ़ती भागीदारी का असर उसकी पूर्व भागीदार हीरो मोटोकार्प के साथ-साथ प्रमुख घरेलू कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है।
तेल कंपनियों द्वारा डीजल की कीमतों एक रुपया प्रति लीटर इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से 90 पैसे प्रति लीटर बिना वैट के कर दी जाएंगी। बढ़ी कीमतों पर वैट के साथ यह वृद्धि एक रुपया होगी।
अर्थव्यवस्था में सुस्ती से नौकरियां प्रभावित होने और ऊंची ब्याज दरों के साथ ही महंगे ईंधन की वजह से कारों की बिक्री इस वर्ष अप्रैल में लगातार छठे महीने गिरावट में रही और इस महीने में देश में कारों की बिक्री 10.4 प्रतिशत घटकर एक लाख 50 हजार 789 पर आ...
हुंदै मोटर इंडिया की अगले दो साल में चार नए मॉडेल पेश करने की योजना है जिनमें कांपैक्ट एसयूवी शामिल हैं ताकि बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की जा सके।