Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 01:27 PM
बिहार की राजधानी पटना के वेटेनरी कॉलेज में एक 6 साल की एक गाय का ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में तीन घंटे लग गए और गाय के पेट से 80 किलो पॉलिथीन निकाला गया। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर्स की टीम को लीड करने वाले असिस्टेंट प्रफेसर डॉ....
पटनाः बिहार की राजधानी पटना के वेटेनरी कॉलेज में एक 6 साल की एक गाय का ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में तीन घंटे लग गए और गाय के पेट से 80 किलो पॉलिथीन निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर्स की टीम को लीड करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीडी सिंह ने बताया कि उनके अब तक के करियर में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब गाय स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि इस तरह प्लास्टिक के पेट में जमा होने से गाय की जान भी जा सकती है।
गौशाला के मालिक ने कहा कि हम गाय को चराने के लिए खुले में छोड़ देते हैं। गाय कुछ दिनों से अच्छे से खा नहीं रही थी। जब उसने बिल्कुल ही खाना छोड़ दिया तो हम उसे वेटेनरी कॉलेज में ले आए।