Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 12:41 PM
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बिहार कांग्रेस में मचे सियासी घमासान पर अपना बयान जारी है। उनका कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। यह बयान उन्होंने पटना के एक दिवसीय दौरे के दौरान जारी किया।
पटनाः कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बिहार कांग्रेस में मचे सियासी घमासान पर अपना बयान जारी है। उनका कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। इस मसले पर बेहतर जवाब बिहार प्रभारी दे सकते हैं। यह बयान उन्होंने पटना के एक दिवसीय दौरे के दौरान जारी किया। इस दौरान उन्होंने केंन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर राजनीति करना सही नही है। वह शरणार्थी है जो हमारे देश में आने का निवेदन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सृजन घोटाले के मामले में जनता के सामने स्पष्ट बात रखने को कहा है। उनका मानना है कि सृजन घोटाला नीतीश के कार्यकाल में हुआ है तो इसका जवाब भी उन्हें देना होगा।