Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 06:18 PM
किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। बजट में सरकार कृषि टेक्नालॉजी स्टार्टअप के लिए अगल से फंड की घोषणा कर सकती है। इस फंड के जरिए इस टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल
नई दिल्लीः किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। बजट में सरकार कृषि टेक्नालॉजी स्टार्टअप के लिए अगल से फंड की घोषणा कर सकती है। इस फंड के जरिए इस टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल करते हुए किसानो को उनकी उपज का सही दाम मिल सकेगा।
खेती के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (बीसीटी) का इस्तेमाल होगा। इससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के लिे नीति आयोग रोडमैप तैयार करेगा। बीसीटी से सप्लाई चेन की जानकारी रखी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे खेती में होने वाले लेन-देन में पारदर्शिता आएगी। बिचौलियों की बदमाशी पर भी लगाम लगेगी।
जानकारों की माने तो बीसीटी से किसानों को फसल का सही दाम मिल सकेगा। साथ ही उपज की बर्बादी रोकने में भी मदद मिलेगी। बजट में कृषि टेक्नोलॉजी स्टार्टअप फंड में आवंटन बढ़ेगा। फंड का इस्तेमाल ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के लिए होगा।