McDonald ने बक्शी की बहाली को NCLAT में दी चुनौती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 09:47 AM

mcdonald challenges the restoration of bakshi to nclat

मैक्डोनाल्डस इंडिया ने कहा कि उसने विक्रम बक्शी को सी.आर.पी.एल. के प्रबंध निदेशक पद ....

नई दिल्लीः मैक्डोनाल्डस इंडिया ने कहा कि उसने विक्रम बक्शी को सी.आर.पी.एल. के प्रबंध निदेशक पद पर बहाल करने के राष्ट्रीय कंपनी विधिन्यायाधिकरण (एन.सी.एल.टी.) के आदेश को एन.सी.एल.ए.टी. में चुनौती दी है। संयुक्त उद्यम कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड सी.आर.पी.एल. में मैक्डोनाल्डस इंडिया बक्शी की बराबर की हिस्सेदारी है। मैक्डोनाल्डस व बक्शी में लंबे से समय से खींचतान चल रही है।एन.सी.एल.टी. ने 13 जुलाई को बक्शी को सी.पी.आर.एल. के प्रबंध निदेशक पद पर बहाल करते हुए मैक्डोनाल्डस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

मैक्डोनाल्डस इंडिया के प्रवक्ता बेरी सुम ने एन.सी.एल.टी. के फैसले को चुनौती देने के कंपनी के कदम की पुष्टि की। उन्होंने कहा- हम अपने विधि अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और एन.सी.एल.टी. के फैसले को एन.सी.एल.ए.टी. में चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपील दाखिल की गई।
PunjabKesari
169 रेस्त्रां किए बंद
उल्लेखनीय है कि बक्शी को अगस्त 2013 में मैक्डोनाल्डस की फ्रेंचाइजी के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने एन.सी.एल.टी. का दरवाजा खटखटाया। सी.आर.पी.एल. के प्रबंधन को लेकर उनकी मैक्डोनाल्डस से खींचतान चल रही है। कुछ सप्ताह पहले ही सी.पी.आर.एल. ने दिल्ली के अपने 43 रेस्त्रां बंद कर दिए थे क्योंकि स्थानीय नगर निकाय ने मैकडोनाल्ड्स के नाम से चल रही इन दुकानों का लाइसेंस का नवीनीकरण करने से मना कर दिया था। दो दिन पहले ही मैकडोनाल्डस इंडिया ने सी.पी.आर.एल. द्वारा उत्तर व पूर्व भारत में चलाए जा रहे सभी 169 रेस्त्राओं के लिए व्यावसायिक करार खत्म कर दिया। कंपनी ने सी.पी.आर.एल. पर अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन व भुगतान में चूक का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!