मोदी सरकार के 2 साल, अंबानी-अडानी को 60 हजार करोड़ का नुक्सान

Edited By ,Updated: 25 May, 2016 12:24 PM

mukesh ambani narendra modi

बिजनेस कम्‍युनिटी के लिए फेवरबेल मानी जाने वाली मोदी सरकार 26 मई को अपने 2 साल पूरे कर रही है।

नई दिल्ली: बिजनेस कम्‍युनिटी के लिए फेवरबेल मानी जाने वाली मोदी सरकार 26 मई को अपने 2 साल पूरे कर रही है। इन 2 सालों में बिज़नेस कम्‍युनिटी को भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। इसके साथ ही यह भी देखने को मिला है कि देश के मशहूर उद्योगपतियों को भी नुक्सान और मुनाफा दिखाई दिया है। अब हाल ही में जानी-मानी कम्पनियों के मार्कीट वैल्‍युएशन की कैलकुलेशन को लेकर कुछ चौंकाने वाली जानकारी आई है।

 

इस दौरान यह देखने को मिला है कि नरेंद्र मोदी के कारीबी माने जाने वाले उद्योगपति अंबानी और अडानी को इस दौरान 60 हजार करोड़ रुपए तक का नुक्सान हुआ है, जबकि टाटा ग्रुप को इस दौरान 68 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। जानकारी में ही यह भी बताया जा रहा है कि पिछले 2 वर्षों में अडानी ग्रुप की मार्कीट कैप 51 फीसदी गिरावट के साथ दिखाई दी है। वेदांता ग्रुप का मार्कीट कैप 42 फीसदी घटा है। एडीएजी ग्रुप का मार्कीट कैप 43 फीसदी घटा है। पीएसयू कम्पनियों का मार्कीट कैप 25 फीसदी घटा है।

टाटा ग्रुप के मार्कीट कैप में 10 फीसदी और सुनील भारती मित्‍तल की भारती एयरटेल के मार्कीट कैप में 16 फीसदी का इजाफा का हुआ है। 

जानिए 2 साल में किस ग्रुप का कितना बदला मार्कीट कैप

ग्रुप कम्पनी मार्कीट कैप अभी रुपए में (24 मई 2016) मार्कीट कैप 2 साल पहले रुपए में (26 मई 2014) बदलाव
अडानी ग्रुप 57 हजार करोड़ 1.17 लाख करोड़  -51%
मुकेश अंबानी ग्रुप 3.03 लाख करोड़ 3.56 लाख करोड़ -15%
अनिल अंबानी ग्रुप 49 हजार करोड़ 87 हजार करोड़ -44%
वेदांता ग्रुप 1.22 लाख करोड़ 2.14 लाख करोड़ -43%
टाटा ग्रुप 7.15 लाख करोड़ 7.83 लाख करोड़ 10%
बिड़ला बी के ग्रुप 9 हजार 283 करोड़ 6 हजार 480 करोड़ 43%
बिड़ला के के ग्रुप 8 हजार 625 करोड़ 7 हजार 145 करोड़ 21%
बिड़ला सी के ग्रुप 4 हजार 677 करोड़ 2 हजार 585 करोड़ 81%

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!