Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 12:16 AM
खराब मौसम के कारण मंगलवार को इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट्स का संचालन देरी से हुआ।
चंडीगढ़, (लल्लन): खराब मौसम के कारण मंगलवार को इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट्स का संचालन देरी से हुआ। दिल्ली, मुंबई, लेह, श्रीनगर की फ्लाइट्स देरी से आईं। इस कारण यहां से देरी से गईं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनैशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की दोपहर 2.25 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 35 मिनट देरी से 2.50 बजे गई।
वहीं, सुबह 11.15 बजे जेट एयरवेज की जयपुर जाने वाली फ्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से दोपहर बाद 2.45 बजे गई। दोपहर 2.20 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देरी से 3.20 बजे गई। सुबह 10.15 बजे एयर इंडिया की लेह जाने वाली फ्लाइट दो घंटे दस मिनट देरी से दोपहर 12.25 बजे गई। दोपहर 12.50 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट देरी से 1.20 बजे गई।
स्पाइस जेट की दोपहर 12 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे बीस मिनट देरी से 1.20 बजे गई। वहीं दोपहर बाद 3.35 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.25 बजे 50 मिनट देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट श्रीनगर और मुंबई से देरी से आईं। इसी कारण इंटरनैशनल एयरपोर्ट से देरी से गईं।