तापमान में वृद्धि पर सर्द हवाओं का दौर जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 11:48 PM

cold winds released on temperature rise

शहर में इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है लेकिन दिन में सर्द हवाओं का दौर अब भी जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 17 जनवरी के बाद वैस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय हो रहा है।

चंडीगढ़, (पॉल): शहर में इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है लेकिन दिन में सर्द हवाओं का दौर अब भी जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 17 जनवरी के बाद वैस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय हो रहा है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।

 मैदानों में हलकी बारिश के आसार हैं। इन दिनों चल रही तेज हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। ऐसे में दिन और रात के तापमान 19 डिग्री का अंतर चल रहा है। 17 और 18 जनवरी को अधिततम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!