क्रिकेटर बना बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड चैंपियन

Edited By ,Updated: 07 Oct, 2015 06:49 PM

cricketer world champion in body building

स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेलने के बाद मैंने सोचा नहीं था कि एक दिन बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा। यह कहना है संग्राम सिंह चौगुले का जो चंडीगढ़ में आयोजित फिट फैक्टर इंडिया ऑडिशन के जज के तौर पर शहर पहुंचे थे।

 चंडीगढ़ (लल्लन): स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेलने के बाद मैंने सोचा नहीं था कि एक दिन बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा। यह कहना है संग्राम सिंह चौगुले का जो चंडीगढ़ में आयोजित फिट फैक्टर इंडिया ऑडिशन के जज के तौर पर शहर पहुंचे थे। महाराष्ट्र के रहने वाले संग्राम सिंह ने बताया कि उन्होंने 2001 से बॉडी बिल्डिंग में भाग लेना शुरू किया था और फिर बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप 2012 में स्वर्ण पदक जीता। वहीं मुंबई में 2014 में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम की। एक सवाल पर संग्राम ने कहा कि मसल्स बनाने के लिए इंजैक्शन व दवा नहीं बल्कि डाइट और एक्सरसाइज पर उनका ध्यान रहता है। उन्होंने कहा कि वह एरोनोटिकल इंजीनियर भी हैं। संग्राम के मुताबिक उनके परिवार में पहले किसी ने भी बॉडी बिल्डिंग नहीं की। 

3 बार एशियन चैंपियंस प्रतियोगिता के रहे विजेता :
संग्राम ने बताया की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 2003 से भाग लेना शुरू किया और फिर लगातार 9 बार महाराष्ट्र चैंपियन बने। साथ ही संग्राम ने मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया है। वह लगातार 7 साल तक मिस्टर इंडिया रहे। इसके अलावा संग्राम 3 बार एशियन चैंपियन बन चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बैंकॉक में 2011, चीन 2012 तथा बहरीन में 2010 में एशियन का खिताब जीत चुके हैं। संग्रान की मानें तो अब उनका फोकस कर्नाटक में होने वाले मिस्टर इंडिया प्रतियागिता पर है। 
एक दिन की डाइट का खर्च 3 हजार: 
संग्राम ने बताया कि उनकी एक दिन में डाइट पर करीब 3 हजार रुपए खर्च करते हैं। उनकी डाइट में रोज 3 किलो चिकन, 2 लीटर दूध और 1 दर्जन अंडे का सेवन करते हैं। 
रोजाना 2-3 घंटे जिम में बहाते हैं पसीना :
संग्राम ने बताया कि वह बॉडी बनाने के लिए रोजाना 2-3 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की बॉडी की चमक के लिए ड्रीम टेन क्रिम प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्रीम प्रतियोगिता के दौरान प्रयोग की जाती हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!