Edited By ,Updated: 29 Aug, 2016 08:07 AM
खराब मौसम होने के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइट देरी से आईं, जिसके कारण इन फ्लाइट्स की उड़ान भी चंडीगढ़ से देरी से हुई। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मुंबई और बेंगलूर में मौसम खराब होने के कारण वहां से फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली।
चंडीगढ़, (लल्लन) : खराब मौसम होने के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइट देरी से आईं, जिसके कारण इन फ्लाइट्स की उड़ान भी चंडीगढ़ से देरी से हुई। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मुंबई और बेंगलूर में मौसम खराब होने के कारण वहां से फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली।
इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर ये देरी से पहुंची। दोपहर 12:25 बजे मुंबई से आने वाली जैट एयरवेज की फ्लाइट दोपहर बाद 2.30 बजे, इंडिगो की फ्लाइट शाम 5.55 बजे, इंडिगो की फ्लाइट 2 घंटे देरी से आई। वहीं, सुबह 11.55 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 4.35 बजे इंडिगो की बेंगलूर की फ्लाइट भी लेट रही।