Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 09:25 AM
सास के तानों से दुखी होकर सरोज ने अपनी बेटी और खुद पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी।
चंडीगढ़(सुशील) : सास के तानों से दुखी होकर सरोज ने अपनी बेटी और खुद पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। बयान सरोज के पति सुंदर ने मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए हैं। हॉर्टिकल्चर कर्मचारी सुंदर ने कहा कि बेटी ऊषा और पत्नी सरोज को आग से बचाने की कोशिश की लेकिन वह खुद झुलस गया।
सुंदर ने बयानों में बताया कि उसकी मां पालो देवी तलाकशुदा बेटी को लेकर पत्नी सरोज को परेशान करती थी। इसी से परेशान होकर सरोज ने खुद और बेटी पर पैट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने सुंदर के बयानों पर पालो देवी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही हॉर्टिकल्चर के माली सुंदर के बेटे पुणे से सुखदेव और गुरुग्राम से ओंकार चंडीगढ़ पहुंचे और जी.एम.सी.एच.-32 में पिता और बहन से मिले। पिता सुंदर की हालत में थोड़ा सुधार है लेकिन ऊषा 60 प्रतिशत झुलस चुकी है और उसकी हालत अभी गंभीर है। वहीं सैक्टर-16 अस्पताल में दाखिल ऊषा का बेटे अर्पित और बुर्जुग पालो देवी की हालत मेंं सुधार है।
पुलिस ने बताया कि सरोज के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस पालो देवी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार करेगी। दो महिला पुलिसकर्मी छह-छह घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी में पहरा दे रही हैं।
इस मामले में सुंदर ने बताया कि बुधवार शाम मां पालो देवी की बेटी ऊषा को लेकर पत्नी सरोज से बहस हुई थी, जिसके बाद पालो देवी कमरे में चली गई, जबकि सरोज, बेटी उषा और वह एक कमरे में चले गए। सरोज ने पैट्रोल खुद और बेटी पर छिड़क आग लगा दी।