Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 03:36 PM
शहर में जिन लोगों के पास व्हीकल्स हैं और उनपर अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाई गई है, इसके लिए अब उन्हें जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी।
चंडीगढ़: शहर में जिन लोगों के पास व्हीकल्स हैं और उनपर अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाई गई है, इसके लिए अब उन्हें जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी। जी हां चंडीगढ़ में अब लोगों को अपनी टू-व्हीलर्स या फिर कारों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगानी के लिए दोगुना किमत चुकानी होगी। इसके लिए कंपनी फाइनल कर ली गई है। बता दें कि जो रेट फिक्स किए गए हैं वो पहले से दोगुना हैं।
दरअसल, पहले जिस कंपनी को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का काम सौंपा गया था उसका टैंडर खत्म हो चुका था। लेकिन अब दूसरी कंपनी को एच.एस.आर.पी. लगाने का काम सौंपा गया था। इसके लिए एक कंपनी को फाइनल कर लिया गया है।
बता दें कि जो कंपनी पहले ये काम कर रही थी वह टू व्हीलर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के लिए 81 रुपए और फोर व्हीलर में 183 रुपए लेती थी। लेकिन अब जिस कंपनी को एच.एस.आर.पी. लगाने का काम दिया गया है वह टू-व्हीलर्स में 160 रुपए में जबकि फोर व्हीलर में 360 रुपए मेें एच.एस.आर.पी. लगाएगी।