नाका लगाकर पुलिस ने बरामद किया हज़ारों का नशा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:35 PM

man arrest with drug

क्राइम ब्रांच ने भुक्की सप्लाई करने वाले युवक को इंडस्ट्रीयल एरिया में नाका लगाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से पांच किलो, 400 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान डेराबस्सी निवासी राजकुमार के रूप में हुई।

चंडीगढ़, (सुशील): क्राइम ब्रांच ने भुक्की सप्लाई करने वाले युवक को इंडस्ट्रीयल एरिया में नाका लगाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से पांच किलो, 400 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान डेराबस्सी निवासी राजकुमार के रूप में हुई। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


डी.एस.पी. क्राइम ब्रांच ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि डेराबस्सी निवासी राजकुमार भुक्की सप्लाई करने इंडस्ट्रीयल एरिया आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए इंडस्ट्रीयल एरिया फेस एक में नाका लगाया। पुलिस को नाके पर देखकर राजकुमार भागने लगा। पुलिस जवानों ने राजकुमार को दबोच लिया। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह भुक्की ट्रक ड्राइवरों को सप्लाई करता है। पुलिस पता कर रही है कि वह भुक्की कहां से लेकर आया और उसने किन-किन लोगों को भुक्की सप्लाई करनी थी

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!