रेलवे स्टेशन पर मिले बच्चे को परिजनों को सौंपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Oct, 2017 11:06 PM

met at the railway station children handed over to families

रेलवे स्टेशन पर मिले बच्चो को शुक्रवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आर.पी.एफ. के कर्मचारी सविंद्र कुमार ने बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि वह दस बारह दिनों से घर से निकला हुआ है। मोहित दसवीं में पढ़ता है।

चंडीगढ़, (लल्लन): रेलवे स्टेशन पर मिले बच्चो को शुक्रवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आर.पी.एफ. के कर्मचारी सविंद्र कुमार ने बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि वह दस बारह दिनों से घर से निकला हुआ है। मोहित दसवीं में पढ़ता है। मोहित ने बताया कि उसके पिता दिल्ली पुलिस में कंस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।

एस.आई. संदीप कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी बच्चे से पूछताछ की बच्चे के पास एक मोबाइल, एक ए.टी.एम. भी मिला है। बच्चे ने अपना पता गांव नोताना जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा बताया व वर्तमान पता राजेंद्र नगर गुडग़ांव (गुरुग्र्राम) बताया। पिता का नाम केहर सिंह हैं।

बच्चे ने अपना मोबाइल नंबर बताया जिससे आर.पी.एफ. के एस.आई. संदीप मान ने उस फोन पर मोहित के पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चा 12 दिनों से घर से भागा हुआ है इसकी जानकारी भी दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है। पिता केहर सिंह से बात के बाद संदीप मान ने उन्हें चंडीगढ़ बुलाया। पिता के आने पर उनकी तहकीकात करने के बाद बच्चे को पिता केहर सिंह को सौंप दिया। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!