Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 11:33 PM
बैंक स्क्वेयर के बरामदे में रिक्शा चालक सुखराम का गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में सैक्टर-17 थाना पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले सूरजगिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है की सूरज सुखराम से लूट करने के लिए आया था और उसके विरोध...
चंडीगढ़, (संदीप): बैंक स्क्वेयर के बरामदे में रिक्शा चालक सुखराम का गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में सैक्टर-17 थाना पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले सूरजगिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है की सूरज सुखराम से लूट करने के लिए आया था और उसके विरोध करने पर ही सूरज ने उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस अभी इस मामले में आरोपी से वह चाकू रिकवर नहीं कर सकी है, जिसका प्रयोग वारदात में हुआ था। पुलिस शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। एस.एस.पी. ईश सिंगल ने बताया की 29 मई को सैक्टर-17 में एस.बी.आई. बैंक के सामने यू.पी. निवासी सुखराम की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस ब्लाइंड मर्डर में पुलिस ने आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले थे लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जांच के दौरान सूचना मिली कि एक युवक जो इसी एरिया में रहता है और चाकू के बल पर लूटपाट की वारदात करता है, वह घटना के बाद से गायब है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूरजगिरी सैक्टर-17 के फुटबाल ग्राऊंड के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सुखराम को लूटने के मकसद से चाकू दिखाया था लेकिन उसके विरोध करने पर दोनों में झगड़ा हो गया और उसने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। एस.एस.पी. के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी लूट की छोटी-मोटी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। प्रैस कॉन्फ्रैंस में डी.एस.पी. सैंट्रल राम गोपाल और सैक्टर-17 थाना प्रभारी रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।