Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 02:06 PM
पी.जी.आई में रोज़ाना हजारों की संख्या में मरीज और उसके घरवालें आते हैं।
चंडीगढ़ : पी.जी.आई में रोज़ाना हजारों की संख्या में मरीज और उसके घरवालें आते हैं। पी.जी.आई के स्टाफ का आचरण लोगों के साथ कैसा हैं और वह कैसा काम कर रहे हैं यह देखने के लिए पी.जी.आई प्रशासन अस्पताल में एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर अल्ट्रा मॉर्डन सी.सी.टी.वी कैमरा लगाने जा रहा है। इससे लोगों के साथ गन्दा व्यव्हार नहीं होगा मरीज़ और उसके घरवाले अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।
पेट्रोलिंग करती हुई सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी नजर आएंगी...
इस के साथ पी.जी.आई में अब चप्पे-चप्पे में अब सीसीटीवी कैमरे और पेट्रोलिंग करती हुई सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी नजर आएंगी। जो दिन रात यहाँ आने वाले मरीज़ों पर नज़र रखेगी। इससे अब डॉक्टर्स और मारीओं के बीच होने वाले विवाद पर नज़र रखी जा सकेगी जिससे किसी भी तरह की प्रॉब्लम को समझने में मदद मिलेगी।
124 कैमरे और लगाए जा रहे हैं...
पी.जी.आई में मरीज़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 124 कैमरे और लगाए जा रहे हैं जिनकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। वहीं पी.जी.आई में रात के समय सुरक्षा बढ़ाई जाए, इसके लिए पेट्रोलिंग गाड़ी तैनात होगी ताकि बाहर से आए लोग खुद के सामान में चोरी या जेब कतरों से खतरा न हो।