हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बराला के बेटे के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 11:47 AM

protest

चंडीगढ़ में एक युवती की गाड़ी का पीछा कर उसे परेशान करते पकड़े गए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सुखना लेक पर प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चंडीगढ़(ब्यूरो) : चंडीगढ़ में एक युवती की गाड़ी का पीछा कर उसे परेशान करते पकड़े गए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सुखना लेक पर प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 

इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद गुरबख्श रावत, यादविंदर मेहता, अजय जोशी, रंजीता मेहता, विनोद शर्मा, अमरजीत गुजराल, धर्मवीर दिसोदिया, राहुल, सुनील, उज्जवल भसीन आदि कांग्रेस नेताओं ने किया। एक बयान में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ करने की घटना की जोरदार भत्र्सना की और कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए यह घटना शर्मनाक है, क्योंकि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद भी महिला हैं और मेयर भी महिला हैं। छाबड़ा ने कहा कि अब तो शहर की एस.एस.पी. भी महिला अधिकारी नियुक्त कर दी गई हैं लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में सरेआम भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का बेटा ऐसी हरकर करता है और उसे जमानत भी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वह उस युवती और उसके पिता की तारीफ करते हैं, जिन्होंने हिम्मत दिखाई।

 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता आज पुरी तरह उनके साथ खड़ी है। छाबड़ा ने कहा है कि इस घटना के बाद यदि पुलिस ने दबाव में काम किया तो चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस उसका जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!