Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 02:01 PM
एम.डी.सी. स्थित भैंसा टिब्बा सैक्टर-4 में रहने वाले रामबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने मकान मालिक अवतार सिंह और 4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पंचकूला (चंदन): एम.डी.सी. स्थित भैंसा टिब्बा सैक्टर-4 में रहने वाले रामबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने मकान मालिक अवतार सिंह और 4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रख दिया और संस्कार करने से मना कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी. आदर्शदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आशवसन दिया और शव को सड़क से उठवाया गया।
विरोध स्वरूप सड़क पर बेटे के शव को रख कर उसके पिता धर्मपाल भी साथ में लेट गया था। गत रात रामबीर की पीटने के कारण मृत्यु हो गई थी। अस्पातल में परिजनों ने डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने भारी पुलिस बल अस्पताल परिसर में तैनात कर दिया था। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाया और मामले को शांत किया। पुलिस ने मृतक रामबीर के भाई ओमबीर की शिकायत पर मकान मालिक अवतार सिंह, सोनू तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक घंटे तक शव को रखा सड़क पर
पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को घर के बाहर सड़क पर करीब 1 घंटे तक रखे रखा। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वे शव का संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलााफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को उठाया गया। मृतक राजबीर मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। परिजन उसके शव का संस्कार करने के लिए उत्तर प्रदेश ले गए।