Edited By ,Updated: 26 Sep, 2016 02:05 AM
रामदरबार स्थित पुल के नीचे 8 हथियारबंद लोगों ने ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमलाकर मोबाइल व कैश लूट लिया।
चंडीगढ़, (कुलदीप): रामदरबार स्थित पुल के नीचे 8 हथियारबंद लोगों ने ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमलाकर मोबाइल व कैश लूट लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने पर जी.एम.सी.एच.-32 भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने स्थानीय निवासी सेतु से लूट की वारदात की और उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सेतु इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी से घर लौटा था। इसी दौरान पुल के नीचे से निकलते समय 8 लोगों ने हमला कर दिया और उसके पास से सारा सामान लेकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद किसी राहगीर ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।