शहर में वैडिंग जोन बनाने का काम नहीं हुआ पूरा, मेयर ने मांगा जवाब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 11:22 PM

the work of making a vandding zone in the city is not completed

प्रशासन ने चंडीगढ़ नगर निगम को शहर में वैंडिंग जोन बनाने के लिए जो समय दिया था वह पूरा हो चुका है पर अभी तक वैंडिंग जोन नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन के प्लानिंग विभाग द्वारा गत सोमवार को शहर में वैंडिंग जोन बनाकर निगम को देने थे, ताकि निगम फड़ीवालों को...

चंडीगढ़, (राय): प्रशासन ने चंडीगढ़ नगर निगम को शहर में वैंडिंग जोन बनाने के लिए जो समय दिया था वह पूरा हो चुका है पर अभी तक वैंडिंग जोन नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन के प्लानिंग विभाग द्वारा गत सोमवार को शहर में वैंडिंग जोन बनाकर निगम को देने थे, ताकि निगम फड़ीवालों को लाइसैंस जारी कर सके।

उल्लेखनीय है कि शहर में 58 वैंडिंग जोन बनाए जाने थे लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद अभी तक केवल 16 ही वैंडिंग जोन प्लानिंग विभाग निर्धारित कर पाया है व बाकी के लिए निगम से दो दिन का समय मांगा है। मेयर आशा जसवाल ने बताया कि उन्होंने जब जानकारी मांगी तो कहा गया कि अभी योग दिवस की व्यस्तताओं के कारण इन्हें अंतिम रूप नहीं दिया जा सका व अब 22 जून तक इन्हें अंतिम रूप देकर निगम को जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इसके बाद वैंडिंग जोन हाऊस से अप्रूव होंगे, जिसके बाद ही वैंडर को जोन में बैठाया जाएगा और उनसे लाइसैंस फीस लेनी शुरू होगी। निगम सदन की अगली बैठक 28 जून को निर्धारित है। ज्ञात रहे कि प्रशासन के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया ने पहले ही सैक्टर-17, 19 और 22 में वैंडिंग जोन से बाहर रखने को कहा हैं। बताया जाता है कि सैक्टर-17 का ब्यूटीफिकेशन किया जा रहा है तो सैक्टर-22 हैरिटेज की सूची में है। इस सैक्टर में पहले से शास्त्री मार्कीट है व सैक्टर-19 में सदर और पालिका मार्कीट पुनर्वास योजना के तहत रेहड़ी फड़ीवालों को अलॉट की गई हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!