मुंबई के पाटिल, लोहिया को एशियाई स्कूल शतरंज में कांस्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 12:58 PM

aditya patil

मुंबई के आदित्य पाटिल और सुहानी लोहिया ने चीन में एशियाई स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। आदित्य ने चीन के पणजिन में अंडर-7 रैपिड चैंपियनशिप ...

मुंबई: मुंबई के आदित्य पाटिल और सुहानी लोहिया ने चीन में एशियाई स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। आदित्य ने चीन के पणजिन में अंडर-7 रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता में कल समाप्त हुई। 

इस चैंपियनशिप में दस देशों के 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 8वीं वरीयता प्राप्त आदित्य ने 7 में से 5 अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया। सात वर्षीय आदित्य ने इस बीच हमवतन और शीर्ष वरीयता प्राप्त कियान अग्रवाल को भी हराया। सुहानी लोहिया ने कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शतरंज में पदक जीता था और अब वह एशियाई अंडर-नौ ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।   


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!