राशिफल: सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में वास, किसे मिलेगा सफलता का साथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 08:05 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 26.11.17, चंद्र कुंभ राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।  आज का विशेष उपाय: सफलता के लिए सूर्य को पानी में तिल मिलाकर अर्घ्य दें। आज का महामंत्र: ॥

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 26.11.17, चंद्र कुंभ राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक। 


आज का विशेष उपाय: सफलता के लिए सूर्य को पानी में तिल मिलाकर अर्घ्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ घृणि सूर्याय ऊर्जस्वलाय नमः॥ इस सूर्य मंत्र से सफलता के मार्ग खुलते हैं।


मेष: बीमारियों से ग्रसित होंगे। चोरी की संभावना है। खरीद फरोख्त में विशेष लाभ होगा। सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। 


वृष: दोपहर तक आर्थिक लाभ होगा। शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक रूप से सराहना होगी। पेट व आंतों में पीड़ा होगी।


मिथुन: मन में डर की भावना पैदा होगी। धार्मिक विश्वास में कमी आएगी। मानसिक असंतोष रहेगा। हृदय संबंधित समस्या सताएगी।


कर्क: आर्थिक लाभ मिलेगा। संडे को मधुर संगीत सुनने को मिलगा। लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। रोमांस में सफलता मिलेगी।


सिंह: डैंटल प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। दैनिक लाभ में कमी आएगी।


कन्या: समय समृद्धि के संकेत दे रहा है। इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा।


तुला: लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। दैवीय सहायता के कारण बचाव होगा। शाम के उपरांत लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।


वृश्चिक: विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य परेशान करेगा। जीवन उदासीनता से भर सकता है।


धनु: जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे। पिता से बेहतर संबंध बनेंगे।


मकर: वित्तीय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। सामाजिक प्रसिद्धि हासिल करेंगे।


कुंभ: समय कलहकारी है। लेन-देन में समस्या आएगी। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं। अजनबियों से दूरी बनाएं। 

मीन: फ्यूचर हेतु प्लानिंग बनाएंगे। आर्थिक नीति पर अमल करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!