सरकारी तेल विपणन कंपनियां इस सप्ताह पेट्रोल के दाम में करीब एक रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के मूल्य में 50 पैसे लीटर की वृद्धि कर सकती है। तेल कंपनियों को लागत के अनुरूप ईधन के दाम समायोजित करने को जो अधिकार मिला है, उस पर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।