18 को 18वीं बार हिमाचल का बजट प्रस्तुत करेंगे वीरभद्र

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2015 11:53 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मार्च को 18वीं बार हिमाचल प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। वीरभद्र सिंह 8 अप्रैल, 1983 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मार्च को 18वीं बार हिमाचल प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। वीरभद्र सिंह 8 अप्रैल, 1983 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से लेकर आज तक उनके पास वित्त विभाग भी रहा है जिस कारण मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया है। वीरभद्र  सिंह इस बार छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।

 

विधानसभा में अब तक सबसे अधिक 20 बार बजट प्रस्तुत करने का रिकार्ड सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है। चामलिंग 12 दिसम्बर, 1994 से लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस बार 18 मार्च को बजट प्रस्तुत करने के पीछे भी यही कारण है कि मुख्यमंत्री अपना 18वां बजट प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह पहली बार 8 अप्रैल, 1983 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसी साल उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था। इसके 2 साल बाद 8 मार्च, 1985 को उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

 

इस तरह वर्ष 1990 तक लगातार उन्होंने प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 1993 में प्रदेश में हुए चुनावों में वीरभद्र सिंह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 5 साल तक राज्य का बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री वीरभद्र  सिंह ने फिर से राज्य की कमान संभाली। इसके बाद वर्ष 2007 तक प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2012 में हुए चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में फिर कांग्रेस की सरकार बनी। अब इस बार 18 मार्च को फिर मुख्यमंत्री बजट प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!