Edited By ,Updated: 28 Aug, 2015 06:05 PM
दुबई में एक भारतीय मजदूर को तीन महीने पहले देयरा शहर में एक महिला को छेडऩे के आरोप में तीन महीने जेल की ...
अबु धाबी: दुबई में एक भारतीय मजदूर को तीन महीने पहले देयरा शहर में एक महिला को छेडऩे के आरोप में तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। एक मीडिया रपट से यह जानकारी मिली है। एक 27 वर्षीय व्यक्ति पर नशे की हालत में फिलीपींस की एक 35 वर्षीय महिला को जबरदस्ती छूने एवं छेडऩे का आरोप लगाया गया था।
महिला के अनुसार यह घटना 29 मई की है। उसने अपने बयान में कहा, ‘‘यह सब लोङ्क्षडग क्षेत्र के पास हुआ। वह लिफ्ट के पास खड़ा था।’’ महिला ने दावा किया कि आरोपी ने उस वक्त जबरदस्ती उसे छूने एवं छेडऩे कोशिश की जब वह लिफ्ट के अंदर जाने वाली थी। इस घटना के तुरंत बाद ही महिला लिफ्ट से बाहर आ गई जबकि आरोपी लिफ्ट के अंदर ही रहा।
इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी नेे पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने नशा किया था लेकिन उसने दावा किया कि उसने महिला को जानबूझ कर नहीं छेड़ा था।