फ्लाइट में लड़की से शर्मनाक हरकत करना डॉक्टर को पड़ा महंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 05:55 PM

america  vijay kumar krishnappa  aircraft

अमेरिका में न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सोती हुई किशोरी को कथित तौर पर गलत ढंग से छूने को लेकर 28 वर्षीय भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सोती हुई किशोरी को कथित तौर पर गलत ढंग से छूने को लेकर 28 वर्षीय भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है।  समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार यह घटना बीते 23 जुलाई की है। लड़की विमान में अकेले सफर कर रही थी और घटना के समय सो रही थी।  आरोपी की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में हुई है। वह लड़की के बगल में बैठा था। उसने लड़की को छुआ तो लड़की उसका हाथ हटा कर फिर सो गई। बाद में जब सो कर उठी थी तो इस व्यक्ति का हाथ इसके शरीर पर आपत्तिजनक स्थिति में रख रखा था। इसके बाद लड़की ने शिकायत की।  

लड़की ने घटना के बारे में विमान के चालक दल के लोगों को बताया और अपनी सीट बदलने के लिए कहा।  नेवार्क स्थित संघीय अदालत में घटना के एक दिन बाद कृष्णप्पा पर आरोप लगाए गए। आरोपी को मुचलके पर जमानत दे दी गई और इलेक्ट्रानिक निगरानी के तहत कर दिया गया। उसे यह भी आदेश दिया गया है कि मामला लंबित रहने तक वह नाबालिग लोगों के साथ संपर्क नहीं रखेगा।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!