Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 01:07 PM
अमरीका के बोसनिया शहर में एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए सिर से महज 35 सैकेंड में 111 पत्थर की स्लैब (ईंटों) को तोड़ कर विश्व रिकार्ड बनाया है...
वाशिंगटनः अमरीका के बोसनिया शहर में एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए सिर से महज 35 सैकेंड में 111 पत्थर की स्लैब (ईंटों) को तोड़ कर विश्व रिकार्ड बनाया है। ताईक्वांडो मार्शल आर्टिस्ट केरीम अहमतस्फिक नाम के इस किशोर ने 20 लाइनों में रखी 6-6 स्लैब को अपने सिर से तोड़ा।
इस दौरान कुल 120 ईंटों में वह 111 को तोडऩे में कामयाब रहा। ईंटों की 18वीं लाईन के पास वह थोड़ा डगमगाया लेकिन फिर खुद को संभालते हुये उसने इस कारनामें को पूरा किया। इस कारनामें को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने केरीम की खूब हौसला अफजाई की। इस उपलब्धि के लिए उसे एक प्रमाण पत्र दिया गया।