ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के भारत के प्रयास का समर्थन किया

Edited By ,Updated: 03 Dec, 2016 02:45 PM

britain backs indias bid for permanent membership of unsc

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के भारत के प्रयास का आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने समर्थन किया। उन्होंने विश्व व्यवस्था के अधिक...

लंदन:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के भारत के प्रयास का आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने समर्थन किया।उन्होंने विश्व व्यवस्था के अधिक‘‘वास्तविक’’पुन: व्यवस्थाकरण के वास्ते भारत को इसमें शामिल करने के लिए इसके विस्तार का आह्वान किया।यहां चैथम हाउस स्थित रॉयल इंस्ट्यिूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में ‘बियोंड ब्रेग्जिट(ए ग्लोबल ब्रिटेन) विषय पर अपने पहले महत्वपूर्ण विदेश नीति भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के बाद देश अब एशिया के साथ गहराई से जुड़ने पर काम करेगा।

जॉनसन ने कहा,‘‘हमें यह स्वीकार करने के लिए पर्याप्त रूप से वास्तविक होना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है।ब्रिटेन इसीलिए भारत सहित अन्य वैश्विक शक्तियों तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता को विस्तारित करने का समर्थन करता है।’’उन्होंने कहा,‘‘एशिया में शक्ति व्यवस्था के उभरते संतुलन को मित्रवत देशों के प्रभाव की आवश्यकता है।’’भारत विशाल अर्थव्यवस्था एवं एक बड़ी दक्षिण एशियाई शक्ति के रूप में अपने महत्व को प्रतिबिंबित करने के लिए लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की मांग करता रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!