140 करोड़ की रिश्वत लेने वाले कम्युनिस्ट पार्टी चीफ को उम्रकैद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 02:47 PM

china court sentences ex provincial leader to life for corruption

चीन की एक अदालत ने भारी चुनावी धांधली का शिकार बने एक प्रांत में कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख रह चुके नेता को उम्रकैद की सजा सुनाई है...

बीजिंगः चीन की एक अदालत ने भारी चुनावी धांधली का शिकार बने एक प्रांत में कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख रह चुके नेता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस नेता पर 2.2 करोड़ डॉलर (140 करोड़ रुपए) से ज्यादा की रिश्वत लेने के आरोप थे। आधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली के अनुसार केंद्रीय शहर ल्यूयांग में लियाओनिंग प्रांत के पूर्व पार्टी नेता वांग मिन को रिश्वत लेने, भ्रष्टाचार करने और ड्यूटी को नजरअंदाज करने के आरोप साबित होने के बाद ये सजा सुनाई गई है।

वांग पर आरोप था कि उन्होंने 2.2 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ली और साल 2004 और 2016 के बीच जिलिन और लियाओनिंग प्रांत में वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर सेवा देने के दौरान अपने पद का दुरुपयोग किया। खबर के अनुसार वांग ने अपने कार्यकाल के दौरान वोट खरीदने सहित चुनावों में धोखाधड़ी करने का काम किया। साथी ही लियाओनिंग प्रांत के करीब 600 विधान मंडल के सदस्यों को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि यहां विधान मंडल नाममात्र में प्रांत से जुडे़ मामलों में दखल देता है।  माना जा रहा है कि शी जिनपिंग राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि सिर्फ साल 2016 में ही प्रांतीय स्तर और इसके ऊपर के 48 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!