यहां FEMALES को देनी पड़ती है ऐसी सर्विस, नहीं तो भुगतना पड़ता है अंजाम

Edited By ,Updated: 29 May, 2016 04:34 PM

compulsory military service

विश्व के एक देश में लड़कियों के लिए मिलिट्री सर्विस जरूरी है।

येरूशलमः विश्व के एक देश में लड़कियों के लिए मिलिट्री सर्विस जरूरी है। यदि वह इसके लिए मना करती हैं तो उन्हें इसके लिए सजा भुगतनी पड़ती है।  ये देश है इजरायल। यहां एक  लड़की को 3 माह सिर्फ इसलिए मिलिट्री जेल में काटने पड़े क्योंकि उसने मिलिट्री सर्विस से इनकार कर दिया था।

तैयर कैमिनर नाम की इस लड़की के सपोर्टर्स इसे किसी महिला को दी गई अब तक की सबसे लंबी सजा बता रहे हैं। तैयर का विरोध पिछले 50 साल से फलस्तीनी जमीन पर इजरायली मिलिट्री के कब्जे को लेकर था।  इजरायल दुनिया के उन देशों में शुमार है, जहां मिलिट्री सर्विस महिलाओं के लिए जरूरी है। मिलिट्री में महिलाएं इजरायल की स्थापना यानी 1948 से पहले से सर्विस दे रही हैं।   ग्राउंड, नेवी और एयरफोर्स तीनों में ही महिलाएं अहम रोल निभा रही हैं।


आई.डी.एफ. में 88 फीसदी से 92 फीसदी क्षेत्रों में महिलाओं जिम्मेदारी संभाल रही हैं।  महिलाओं के लिए 24 माह की सर्विस मेंडेटरी है। हालांकि, मिलिट्री लॉ में दर्ज कुछ रोल्स में इस सर्विस पीरियड 36 माह तक है। महिलाओं को धर्म, शादी, प्रेग्नेंसी और मदरहुड के मामलों में छूट मिल सकती है।  क्लास 16ए के तहत मिलिट्री सर्विस में फीमेल कॉम्बेट सोल्जर्स के लिए 3 साल सर्विस देना कम्पलसरी है। 38 साल की उम्र तक रिजर्व सर्विस जारी रखना होती है। हर साल 1500 फीमेल कॉम्बैट सोल्जर्स आई.डी.एफ. में आती है। साल 2000 से पहले महिलाओं को कॉम्बेट रोल के लिए नहीं रखा जाता था
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!