एशिया पहुंचा अंडों का स्कैंडल, स्थितियां हो रही खतरनाक !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 04:37 PM

egg contamination scandal widens as 15 eu states

यूरोप में खतरनाक और जानलेवा कीटनाशक युक्त अंडों से जुड़ा फूड स्कैंडल एशिया तक पहुंच गया है...

ब्रसल्सः यूरोप में खतरनाक और जानलेवा कीटनाशक युक्त अंडों से जुड़ा फूड स्कैंडल एशिया तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इनका दायरा और बढ़ सकता है। इन अंडों में फिपरोनिल नाम के प्रतिबंधित रसायन का अंश है, जिससे इंसानों की मौत भी हो सकती है।  यूरोपियन कमिशन ने बताया है कि ये दूषित अंडे EU के 15 देशों के अलावा स्विट्जरलैंड और हांगकांग में भी पहुंच चुके हैं।

ब्रसल्स में कमिशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थितियां दिन ब दिन ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं। जांचकर्ताओं द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 संदिग्ध अब भी हिरासत में हैं।  इससे पहले बेल्जियम और नीदरलैंड्स में कई जगह पर छापेमारी भी की गई। इन अंडों में फिपरोनिल नाम का एक घातक कीटनाशक है, जिसका इस्तेमाल पोल्ट्री फार्म में मुर्गे और मुर्गियों पर किया गया। उन जानवरों पर इन कीटनाशकों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है जिन्हें इंसान खाते हैं।

यूरोपियन यूनियन के जो देश इन दूषित अंडों से प्रभावित पाए गए हैं उनमें बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, इटली, लक्समबर्ग, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और डेनमार्क शामिल हैं। गुरुवार को ब्रिटिश सुपरमार्केट में अंडे व उनसे पदार्थ हटा लिए गए। शुरुआत में कहा गया था कि अभी तक ब्रिटेन में केवल 21,000 दूषित अंडे ही भेजे गए हैं, लेकिन ताजा जांच से पता चला कि सही आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हैं। इनिशल फूड स्टैंडर्डर्स एजेंसी ने बताया कि यह संख्या 7 लाख से ज्यादा है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!