व्हेल की उल्टी से मछुआरे बने मालामाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 09:08 PM

fisherman made millionaire by vomiting whale

आप यह सोचकर चकित होंगे ये क्या लिखा हुआ है? लेकिन ये सौ फीसदी सच है। दरअसल ओमान के तीन मछुआरे रोजाना की तरह अपने काम में जुटे थे। जब इन तीनों ने मछली पकडऩे के लिए जाल फेंका तो उसमें एक भारी-भरकम चीज फंस गई। जब उसे नाव पर खींचा तो देखते ही होश ही उड़...

ओमान:आप यह सोचकर चकित होंगे ये क्या लिखा हुआ है? लेकिन ये सौ फीसदी सच है। दरअसल ओमान के तीन मछुआरे रोजाना की तरह अपने काम में जुटे थे। जब इन तीनों ने मछली पकडऩे के लिए जाल फेंका तो उसमें एक भारी-भरकम चीज फंस गई। जब उसे नाव पर खींचा तो देखते ही होश ही उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या आफत है। दरअसल जाल में मछलियां नहीं, बल्कि व्हेल मछली की उल्टी का एक बड़ा टुकड़ा मौजूद था।

आपको बता दें कि, व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस के नाम से जाना जाता है। जो एक बेशकीमती वैक्स होता है। मीडिया के अनुसार, मछुआरों के जाल में 80 किलो एम्बरग्रीस था। एम्बरग्रीस बहुत कीमती वैक्स होती है, जो व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनती है। इस एम्बरग्रीस को इसे व्हेल की उल्टी कहा जाता है, जो बहुत मुश्किल से ही इंसानों के हाथ लगती है। इस एम्बरग्रिस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है।

फिलहाल मछुआरों के हाथ लगे इस वैक्स की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 16 करोड़, 86 लाख रुपए) आंकी गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!