दूसरे बच्चे की तैयारी कर रही महिलाओं को अपने शरीर से हटवाने होंगे एेसे उपकरण

Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 10:49 AM

intrauterine devices taken out from millions of women in china

चीन में दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति में छूट दे दिए जाने पर अब अस्पताल लाखों महिलाओं को शरीर में लगाए गए गर्भनिरोधी उपकरणों को निकालने में उनकी मदद...

बीजिंग:चीन में दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति में छूट दे दिए जाने पर अब अस्पताल लाखों महिलाओं को शरीर में लगाए गए गर्भनिरोधी उपकरणों को निकालने में उनकी मदद कर रहे हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा की उपप्रमुख सोंग ली ने कहा,‘पिछले साल लगभग 35 लाख महिलाओं ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से अपने गर्भनिरोधी उपकरण निकलवाए और इस साल और अधिक महिलाओं द्वारा ऐसा कराए जाने की संभावना है।’


सरकारी मीडिया ने ली के हवाले से कहा कि इस साल 2-बच्चों की नीति लागू कर देने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चीन में स्वास्थ्यकर्मी कम से कम 35 लाख महिलाओं के शरीर से गर्भनिरोधी उपकरण हटाएंगे।स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी 13वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि (2016-20) के दौरान दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने में मदद देने के लिए ऐसी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे।ली ने कहा कि जो1.8 करोड़ महिलाएं दूसरे बच्चे की योजना बना रही हैं, उन्हें अपने गर्भनिरोधी उपकरण हटवाने होंगे।इनमें से अधिकतर महिलाएं अगले तीन साल के भीतर ऐसा करा लेंगी।


अखबार में छपी खबर में कहा गया कि इन महिलाओं के अलावा वे महिलाएं भी अस्पताल आ रही हैं, जो दूसरे बच्चे को जन्म दे चुकी हैं।वे और अधिक बच्चे पैदा करने से बचने के लिए गर्भनिरोधी उपकरण लगवाने आ रही हैं।चीन हाल के वर्षों में अपनी परिवार नियोजन की नीति में धीरे-धीरे ढील दे रहा है क्योंकि उसे संतानोत्पत्ति क्षमता की घटती दर और बढ़ती बूढ़ी जनसंख्या का सामना करना पड़ रहा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!