जैम में मिला कुछ एेसा, देखकर उड़ गए होश !

Edited By ,Updated: 09 Feb, 2017 12:57 PM

man shocked after finding condom like thing in jam

दुनियाभर में खाने-पीने के सामानों में कीड़े, इल्लियां और कई अन्य चीजें मिलने की खबरें आती रही हैं...

लंदनः दुनियाभर में खाने-पीने के सामानों में कीड़े, इल्लियां और कई अन्य चीजें मिलने की खबरें आती रही हैं। मगर, एक व्यक्ति को जैम में जो मिला, उसे देखकर वह चौंक गया। और यकीन मानिए उसे देख कर आप भी जैम खाना छोड़ देंगे। ट्रॉय हॉकिन्स नाम के शख्स ने हाल ही में एक स्टोर से जैम खरीदा था। जब उसने इसे खोलकर देखा, तो उसके अंदर से उसे यूज किया गया कंडोम मिला। ट्रॉय ने इसकी तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की, तो उसे अजीबो-गरीब जवाब दिया गया।

उसकी फेसबुक पोस्ट पर जवाब दिया गया कि यह कुछ भी नहीं है। यह फोम है, जो एक प्रयोग किए गए गर्भनिरोधक की तरह दिख रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि फोम ट्रे में लुढ़क गया और पैक होने से पहले बोतल में गिर गया। इसी वजह से यह जैम के जार में मिला है। ट्रॉय हॉकिन्स ने रेड करंट जैली का जार खरीदा था। इस मामले में कंपनी की ओर से उसे 20 डॉलर ( करीब 1340 रुपए) का हर्जाना दिया गया है। मगर, ट्रॉय को अभी भी कंपनी के अधिकारियों के दावे पर भरोसा नहीं हो रहा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!