Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 01:16 PM
कहते हैं न प्यार अंधा होता है और प्यार किसी भी इंसान को बदलने की ताकत रखता है...
थाईलैंड: कहते हैं न प्यार अंधा होता है और प्यार किसी भी इंसान को बदलने की ताकत रखता है। इस बात को सही साबित करती है यह खबर। जब किसी से प्यार होता है तो इंसान कुछ भी कर जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक पोर्न स्टार की लाइफ प्यार में पड़ने के बाद कैसे बदली। इस पोर्न स्टार ने किसी नौजवान के प्यार में पागल होकर अश्लील काम को नही छोड़ा बल्कि एक 70 साल के आदमी के प्यार में पड़कर न सिर्फ अश्लील धंधा छोड़ा बल्कि बौद्ध धर्म को भी अपना लिया।
इस थाई पोर्न स्टार ने अब अपना नाम बदल कर केजसरीन चैचलेरमफॉल रख लिया है। बौद्ध धर्म अपनाने के बाद केजसरीन ने 70 साल के करोड़पति हैरोल्ड जेंनिंग्स नेसलैंड से शादी कर ली। खुद से दोगुने उम्र के हैरोल्ड से शादी करने के बाद केजसरीन ने अपना पिछला करियर छोड़ दिया है। अब केजसरीन सिर्फ मेडिटेशन और प्रेयर पर ध्यान देती हैं।
उनका कहना है कि मेडिटेशन की वजह से ही उन्हें हैरोल्ड जैसा हस्बैंड मिला है। आपको बता दें कि 21 साल की उम्र में केजसरीन ने क्रिश्चन धर्म से बौद्ध धर्म अपना लिया था। जसरीन ने बताया कि हैराल्ड उनसे बहुत प्यार करते हैं। पर प्यार के अलावा हैराल्ड उन्हें काफी पैसे भी देते हैं। हैराल्ड जितने भी पैसे निकालते हैं, उसका आधा केजसरीन को दे देते हैं।