Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 01:46 PM
दुनिया में आपने सात अजूबे देखे होंगे लेकिन ऐसा अजूबा आपने कभी नही देखा होगा...
हांगकांगः दुनिया में आपने सात अजूबे देखे होंगे लेकिन ऐसा अजूबा आपने कभी नही देखा होगा। ये है कब्र का पहाड़ जो अपनी भयावह रूप की वजह से प्रसिद्ध । जो भी इस कब्र के पहाड़ को देखता है उसकी चीखें निकल जाती हैं. आइये आज आपको बताते हैं कि ये अदभुत कब्र किस जगह है और इसकी खासियत क्या है ?
हांगकांग के पश्चिमी इलाके में “पोख फू लाम” की यह जगह बड़ी ही विचित्र है।यहां पर एक साथ कई लाशों को दफन किया गया है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह ही एकमात्र ऐसा देश है जहां एक साथ कई कब्र बनी हुई हैं। इसे कब्रों का पहाड़ भी कहते हैं। यहां पर ये कब्रें सीढ़ीनुमा आकर में बनी हुई हैं। अगर किसी को एक कब्र से दूसरे कब्र में जाना होता है तो इन्हीं सीढ़ियों का प्रयोग किया जाता है।
सन 1882 में इस जगह को बनाया गया था। और एक साथ कई लाशें दफनाई गई थीं। तब से लाशों को दफनाने का ये तरीका अभी तक चल रहा है।यह कब्र का पहाड़ आज इतना विकराल रूप धारण कर चुका है कि दूर से देखने पर ही बड़ा विचित्र लगता है। भले ही ये अपनी अदभुत नजारे कि वजह से प्रसिद्ध हो। लेकिन यहां पर कोई भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता ।