तीन महीने बढ़ा नासा की वरिष्ठ महिला अंतरिक्ष यात्री का अभियान

Edited By ,Updated: 07 Apr, 2017 11:39 AM

three months increased oldest astronaut campaign

विश्व की सबसे उम्रदराज और सर्वाधिक अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री को और तीन माह के लिए अंतरिक्ष में रहने का मौका मिलेगा। नासा ने कल घोषणा...

केप कनवेरल(अमरीका): विश्व की सबसे उम्रदराज और सर्वाधिक अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री को और तीन माह के लिए अंतरिक्ष में रहने का मौका मिलेगा। नासा ने कल घोषणा की कि अंतरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगी। 


57 वर्षीय अंतरिक्षयात्री पिछले वर्ष नवंबर में अंतरिक्ष में पहुंची थीं और जून तक उनके पृथ्वी पर वापस लौटने की उम्मीद थी। नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच हुए एक समझौते के तहत वह अगले तीन माह और वहां रहेंगी और अंतरिक्षयान सोयूज की एक रिक्त सीट का लाभ उठाएंगी। उनका यह तीसरा मिशन अब लगभग 10 माह का होगा। वैज्ञानिक लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से उनके शरीर में हुए संभावित परिवर्तनों का अध्ययन करने के लिए उत्सुक हैं जिससे सेवानिवृत्त हुए एक अन्य अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली से जुटाई गई जानकारियों में थोड़ा और इजाफा हो सके। केली अंतरिक्ष में एक वर्ष का समय गुजार कर आए हैं।

इस सप्ताह वह अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर का पद संभालेंगी। 24 अप्रैल को वह अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने वाली अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड बनाएंगी। व्हिटसन ने इस खबर का स्वागत किया। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘मैं यहां रहना पसंद करती हूं। अंतरिक्ष स्टेशन में रहना और काम करना एेसा है जहां मुझे लगता है कि मैं महानतम योगदान दे रही हूं, यहां मैं अपने समय का हर पल काम में लगाने का लगातार प्रयास कर रही हूं। यहां तीन और माह रहना मैं पसंद करूंगी।’’ 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!