नेपाल में आज हुआ इस साल का पहला सफल पर्वतारोहण

Edited By ,Updated: 01 May, 2016 10:11 PM

today was the first successful expedition to nepal this year

नेपाल में 30 पर्वतारोहियों के माउंट अन्नापूर्णा पर चढऩे के साथ ही वर्ष 2014 के घातक हिमस्खलन और पिछले साल के विनाशकारी भूकंप के बाद पहली बार 8000 मीटर से भी अधिक उंची चोटी पर सफल पर्वतारोहण हुआ है।

काठमांडो: नेपाल में 30 पर्वतारोहियों के माउंट अन्नापूर्णा पर चढऩे के साथ ही वर्ष 2014 के घातक हिमस्खलन और पिछले साल के विनाशकारी भूकंप के बाद पहली बार 8000 मीटर से भी अधिक उंची चोटी पर सफल पर्वतारोहण हुआ है।  

 
इस सीजन के इस पहले पर्वतारोहण के साथ ही नेपाल को अन्य पहाड़ों पर सफल पर्वतारोहण की आस जगी है। चौदह विदेशी और 16 शेरपा गाइड अन्नापूर्णा के शिखर पर पहुंचे। अप्रैल, 2014 में एवरेस्ट की आधार के समीप 16 शेरपा गाइडों की मौत हो जाने के बाद नेपाल के पर्वतीय पर्यटन को एक झटका लगा था।  
 
इसी तरह, पिछले साल अप्रैल में भूकंप से हिमस्खलन होने से कम से कम 19 लोग मर गए थे। 77 वर्षीय स्पेनिश पर्वतारोही कालोस सोरिया फोंटेन माउंट अन्नपूर्णा पर चढऩे वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार कार्लोस के साथ पर्वतारोही आज सुबह दुनिया की दसवीं सबसे उंची चोटी पर सफलतापूर्वक खड़े हुए। मंत्रालय के अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि माउंट अन्नापूर्णा के सफल पर्वतारोहण से अंतरराष्ट्रीय पर्वतरोहियों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचा है जो अन्य पहाड़ों पर चढऩा चाहते हैं क्योंकि पर्वतारोहण को पिछले दो सालों में झटका लगा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!