पुति‍न को जन्मदिन पर मिला एेसा तोहफा, हो गए हैरान ( वीडियो वायरल)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 03:18 PM

turkmen leader giving vladimir putin puppie  as a gift

7 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 65वें जन्मदिन पर उनको एेसा तोहफा मिला कि वो हैरान रह गए...

मॉस्कोः 7 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 65वें जन्मदिन पर उनको एेसा तोहफा मिला कि वो हैरान रह गए। दरअसल तुर्कमेनिस्तान के नेता ने उनके जन्मदिन पर एक पपी भेंट किया।  बुधवार को रूस के सोची में बैठक हुई थी, जहां पुतिन की मुलाकात तुर्कमेनिस्तान के नेता गुर्बांगुली बर्दिमुहामिदोव (Gurbanguly Berdimuhamedow) से हुई। उन्होंने पुतिन को जन्मदिन के तोहफे के रूप में एक अलाबाई (Alabai) पपी भेंट किया, जो कि सेंट्रल एशियाई शेफर्ड कुत्तों की तुर्कमानी नस्ल का होता है।

पुतिन को तोहफे में मिले पपी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें तुर्कमेनिस्तान के नेता प्लास्टिक की डोलची मंगाते हैं। फिर उससे एक से अलाबाई पपी निकाला जाता है। तुर्कमेनिस्तान के नेता इसके बाद उसे रूसी राष्ट्रपति को भेंट करते हैं। वह उसे गोद में लेकर पुचकारते हैं और फिर नीचे उतार देते हैं। वह कमरे में इधर-उधर घूमने लगता है।पुतिन ने उसे गोद में लेने के बाद चूमा भी था।
PunjabKesari
पपी का नाम वर्नी या फेथफुल रखा गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब उन्हें किसी ने पपी भेंट किया हो। जापान और बुल्गारिया के नेता भी उन्हें कई पपी भेंट कर चुके हैं। लेकिन उनका सबसे पसंदीदा कुत्ता एक काले रंग का लैब्राडॉर है, जिसका नाम कोनी है। वह उन्हें रूस के रक्षा मंत्री सर्गई शोइगू ने तोहफे में दिया था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!