PM मोदी की बड़ी उपलब्धि, अमरीका ने लौटाई 10 करोड़ डॉलर की 200 कलाकृतियां!

Edited By ,Updated: 07 Jun, 2016 11:47 AM

us returns ancient artefacts modi expresses thanks

अमरीका ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिरकत वाले एक समारोह के दौरान भारत को 200 से ज्यादा सांस्कृतिक कलाकृतियां लौटा दीं।

वाशिंगटन: अमरीका ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिरकत वाले एक समारोह के दौरान भारत को 200 से ज्यादा सांस्कृतिक कलाकृतियां लौटा दीं। इन कलाकृतियों की कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर है। प्रधानमंत्री ने ब्लेयर हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा, ‘कुछ लोगों के लिए इन कलाकृतियों की कीमत मुद्रा के रूप में हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह इससे कहीं ज्यादा है। यह हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है।’

अमरीका की ओर से लौटाई गई चीजों में धार्मिक मूर्तियां, कांसे और टैराकोटा की कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कई कलाकृतियां तो 2000 साल पुरानी हैं। इन्हें भारत के सबसे संपन्न धार्मिक स्थलों से लूटा गया था। इनमें एक मूर्ति संत माणिककविचावकर की है, जो चोल काल (850 ईसा पश्चात से 1250 ईसा पश्चात) के तमिल कवि थे। इस मूर्ति को चेन्नई के सिवान मंदिर से चुराया गया था। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर है। इसके अलावा लौटाई गई चीजों में भगवान गणेश की एक कांसे की मूर्ति भी है, जो 1000 साल पुरानी मालूम होती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!