भारत ने पूरी की पाकिस्तानी मां की फरियाद

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2017 12:06 PM

india reunites 5 year old pakistan boy with mother

भारत ने 5 साल के पाकिस्तानी बच्चे इफ्तिखार अहमद को 11 महीने बाद उसकी मां से मिलवाया...

लाहौरः भारत ने 5 साल के पाकिस्तानी बच्चे इफ्तिखार अहमद को 11 महीने बाद उसकी मां से मिलवाया। पाकिस्तान हाई कमीशन के ऑफिशियल्स शनिवार शाम इफ्तिखार को लेकर वाघा बॉर्डर पहुंचे, जहां उसे उसकी मां के हवाले कर दिया गया। बच्चे को उसके पिता जबरन भारत ले आए थे। पाकिस्तान ने इस मामले में मदद के लिए भारत को शुक्रिया कहा है। मां ने कस्टडी के लिए भारतीय अदालत में दाखिल की थी। 

न्यूज एजैंसी के मुताबिक, इफ्तिखार को उसके पिता मार्च 2016 में भारत ले आए थे।  इस पर इफ्तिखार की मां ने उसकी कस्टडी को लेकर भारत की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में फैसला तो पिछले ही साल मई में ही आ गया था, लेकिन सीमा पर तनाव के चलते 9 महीने तक बच्चे को उसकी मां को नहीं सौंपा जा सका था। इफ्तिखार का पिता जम्मू का रहने वाला है। उस पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी से यह झूठ बोला था कि वह इफ्तिखार को लेकर एक शादी में जा रहा है। 

 लेकिन पिता इफ्तिखार को लेकर पहले दुबई गया और वहां से भारत चला आया।  इस बात की खबर लगने पर इफ्तिखार की मां ने भारत की अदालत में केस किया। मामला पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने गया।  यह साबित होने पर कि इफ्तिखार पाकिस्तानी सिटीजन है, अदालत ने उसे उसकी मां को सौंपने का फैसला सुनाया था। इफ्तिखार को उसकी मां से मिलवाने पर पाकिस्तान ने भारत को शुक्रिया कहा है। भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने ट्वीट में लिखा, "हम इस मानवीय मामले में भारतीय अधिकारियों की मदद के लिए उनके शुक्रगुजार हैं।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!