PAK ने एक बार फिर पुंछ जिले में दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 09:42 AM

pak has once again repaired mortar in poonch district

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए शनिवार देर शाम संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की व मोर्टार दागे। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा आज शाम करीब 5.15 बजे पुंछ जिले की मेंढर...

पुंछ/नौशहरा: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए शनिवार देर शाम संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की व मोर्टार दागे। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा आज शाम करीब 5.15 बजे पुंछ जिले की मेंढर तहसील के सीमावर्ती मनकोट सैक्टर में अकारण गोलाबारी की गई तथा मोर्टार दागे गए।

वहीं पाकिस्तानी सेना द्वारा कुछ ही देर में कृष्णा घाटी सैक्टर में भी मोर्चा खोलते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई और 120 एम.एम. के मोर्टार दागे गए।  गोलाबारी के कारण क्षेत्र में दहशत तथा तनाव का माहौल बन गया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से जोरदार गोलाबारी जारी थी।

सीमावर्ती क्षेत्र मनकोट तथा कृष्णा घाटी के लगभग 13 गांवों में दहशत का माहौल था, जहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर भी पाक सेना चुप नहीं रही और उसने नौशहरा के सेहर मकड़ी, नम्ब, कडाली व सत्या आदि ग्रामीण इलाकों सहित सैन्य चौकियों को मोर्टार व छोटे हथियारों से निशाना बनाया।

इस गोलाबारी में मकड़ी गांव के रहने वाले तोला राम (62) पुत्रवेद प्रकाश गोला लगने से घायल हो गया। इसके साथ ही गोलाबारी में उसका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गोलाबारी सायं 4 बजे शुरू हुई, जो 6.30 बजे तक जारी रही। वहीं भारतीय सेना द्वारा इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!