जींद जिले में पुलिस थानों की संख्या में एक थाने की वृद्धि बहुत जल्द होने जा रही है। इसके लिए जींद के पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदेश मुख्यालय को जींद की सिविल लाइन पुलिस चौकी को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन बनाने का जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसे मुख्यालय की मंजूरी मिल गई है।