तेजस्वी यादव का 29वां जन्मदिनः कम उमर में राजनेता की तरह कर रहे राजनीति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 04:31 PM

29th birthday of tejaswi yadav

बिहार की विपक्षी पार्टी के चर्चित युवा नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। आज तेजस्वी 28 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना 29 वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया।तेजस्वी यादव ने कम उमर में राजनीति में कदम रखा। राजनीति से पहले उन्होंने क्रिकेट की...

पटनाः बिहार की विपक्षी पार्टी के चर्चित युवा नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। आज तेजस्वी 28 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना 29 वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। 

तेजस्वी यादव ने कम उमर में राजनीति में कदम रखा। राजनीति से पहले उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना हाथ अजमाया। तेजस्वी का क्रिकेटर बनने का सपना इसलिए पूरा नहीं हो सका क्योंकि वह न तो गेंद और न ही बल्ले से मैदान पर जलवा बिखेर सके। क्रिकेट में फ्लॉप होने पर उन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला लिया।
PunjabKesari
तेजस्वी ने 2010 से राजनीति की शुरुआत की। वह अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू यादव के साथ रैलियों में शामिल होने लगे। 26 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। बिहार में चल रहे महागठबंधन के टूटने से उनका यह पदभार उनसे छिन गया। इसके बावजूद भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में वह लगातार विरोधियों पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। सत्ता से हाथ धो बैठने के बाद भी उन्होंने लगातार विरोधयों की नाक में दम कर रखा है। कम उमर में वह एक राजनेता की तरह राजनीति करते हुए नजर आ रहे हैं। 

तेजस्वी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनका राजनीति भविष्य खतरे में घिरा हुआ है। लगातार जांच एजेंसियां उन पर अपना शिकंजा कसे हुए हैं। सत्ता पक्ष ने भी तेजस्वी को निशाना बनाया हुआ है। अब वह अपने राजनीतिक भविष्य को कहां तक ले जाते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बता सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!